फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police solved ruthless murder Mystery of a woman at kullu

ईंटों और दराती के वार से महिला को उतारा मौत के घाट, ये रही वजह

Wed, 11 Jul 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 11 Jul 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
police solved ruthless murder Mystery of a woman at kullu

भुंतर के पास कलैहली में महिला की निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। महिला के नाबालिग लड़के के साथ अवैध संबंध थे। नाबालिग लड़के की मां को जब इसका पता चला तो वह तैश में आ गई।

विज्ञापन


उसने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर ईंटों और दराती से वार कर महिला (भावना) की हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग के कबूलनामा के बाद इसका खुलासा है।

पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। नाबालिग लड़के को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया और उसे जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।    

विज्ञापन

यहां जानिए हत्या का पूरा मामला

police solved ruthless murder Mystery of a woman at kullu

पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग लड़के व महिला के बीच पिछले करीब दो साल से अवैध शारीरिक संबंध थे। दोनों के बीच दूर का रिश्ता था। लड़का उसको नानी कहकर बुलाता था।

निर्माणाधीन क्लब हाउस में पहले भी दोनों मिलते थे। गत पांच जुलाई को आरोपी नाबालिग लड़के ने अपने दादा व दादी के फोन से एक-एक बार महिला को कॉल किया और निर्माणाधीन क्लब हाउस में मिलने के लिए बुलाया।

 

इस पर महिला दोपहर को मिलने के लिए पहुंची। यहां दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर नाबालिग लड़के मां मीना निवासी कलैहली ने तैश में आकर मौके पर पड़ी ईंटों से महिला पर वार कर दिया। साथ ही दराती से भी हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोटें लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई।

नाबालिग बेटे व मां ने मिलकर ऐसे ठिकाने लगाया शव

police solved ruthless murder Mystery of a woman at kullu

इसके बाद नाबालिग बेटे व मां ने मिलकर साथ लगते अपने खेत में गड्ढा खोदकर शव ठिकाने लगाने की कोशिश की। निर्माणाधीन क्लब हाउस के कमरे से घसीटकर शव बरामदे में लाया गया। यहां पर लड़का शव को बोरे से ढक रहा था।

इस बीच एक महिला ने उसे देख लिया और आवाज लगाई। इस पर उसने नानी के छत से गिरने के बारे में बताया। इस संबंध में महिला ने उसे सभी को बताने और डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा। हड़बड़ी में नाबालिग की चप्पल टूट गई।

बाद में मामला उजागर होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से चप्पल भी बरामद की। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दराती समेत अन्य चीजों को रिकवर किया जा रहा है।

उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि नाबालिग की उम्र 17 वर्ष नौ माह है। कहा कि जांच के दौरान मामले में यदि कोई और भी शामिल पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed