{"_id":"5724f1194f1c1bc73ea921ba","slug":"police-solve-triple-death-case-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के बाद पहले पत्नी को मारा, फिर लगाई घर में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े के बाद पहले पत्नी को मारा, फिर लगाई घर में आग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 02 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंट कर उसकी कथित तौर पर हत्या की। उसके बाद आत्महत्या की मंशा से घर में आग लगा दी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के जिला ऊना के क्षेत्र के बसदेहड़ा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ हुई संदिग्ध मौत की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। इस मामले में पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंट कर उसकी कथित तौर पर हत्या की।
विज्ञापन
उसके बाद आत्महत्या की मंशा से घर में आग लगा दी। इसमें दंपति समेत उनके डेढ़ वर्षीय मासूम की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस की जांच के मुताबिक पति-पत्नी में काफी समय से मनमुटाव चल रहा था और यही झगड़ा वारदात की रात मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया है। इस संगीन घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। गौरतलब है कि वीरवार की रात पवन कुमार का बेटा संदीप जिस कमरे में अपने परिवार के साथ सोया था। उस कमरे से धुआं निकलते हुए देखा, तो पड़ोसियों ने अन्य लोगों को जगाया और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
कुछ समय बाद दमकल विभाग की टीम पहुंच गई और कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर संदीप कुमार (27) और उसकी पत्नी पूजा (24) तथा डेढ़ साल का मासूम राजवीर मृत पड़े थे। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।