फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police seized opium cultivation in sirmour

अफीम की खेती का पर्दाफाश, चार लोगों पर केस दर्ज

Sun, 09 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 09 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police seized opium cultivation in sirmour

जिला सिरमौर के धारटीधार इलाके की धगेड़ा पंचायत के रोहस गांव में पुलिस ने छह खेतों में अफीम की खेती को नष्ट किया। चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। एएसपी मोनिका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धगेड़ा गांव में दबिश दी। इस दौरान रोहस गांव के खेतों में अफीम की खेती का पर्दाफाश हुआ। पुलिस टीम को ग्रामीणों के छह खेतों में अफीम के 987 पौधे मिले।

विज्ञापन


इन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जांच की जा रही है कि ये पौधे कहां से लाए गए थे। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस के तहत ग्रामीण सुंदर सिंह, सीताराम, हेतराम और रामकिशन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि छह खेतों में प्याज की फसल के बीच यहां-वहां ये पौधे उगाए गए थे। पुलिस यह भी साफ करने में लगी है कि जमीन किन लोगों के नाम है।
विज्ञापन


हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट किया है। कुछ समय पहले संभालका क्षेत्र में भी पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम खेतों में नष्ट की थी। शंभुवाला के संभालका में पुलिस ने 34 हजार के करीब पौधों को नष्ट करने में सफलता हासिल की थी। इसके बाद जिला सिरमौर में लंबे अरसे बाद अफीम की खेती का यह दूसरा मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोगों के खिलाफ केस: एएसपी
एएसपी मोनिका ने बताया कि पुलिस ने धगेड़ा के रोहस में 987 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अफीम के पौधे गांव के 6 खेतों में प्याज के पौधों के बीच उगाए गए थे। पुलिस ने देर रात तक यह कार्रवाई की। बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed