फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police recovers 8kg charas 8kg opium 2.83 lakh cash and 96 mobile sim card in shimla

घर से पकड़ी 16 किलो चरस और अफीम, 2.83 लाख कैश भी बरामद

Sun, 27 Mar 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 27 Mar 2016 10:05 AM IST
सार

  • टुटू के दिव्यनगर में आरोपी के घर से आभूषण भी बरामद किए, दो गाड़ियां जब्त  
  • 10 मोबाइल, 96 मोबाइल सिम कार्ड, दो लैपटॉप कब्जे में
  • सोलन क्षेत्र से पकड़ा आरोपी, आरोपी से पूछताछ कर मामला दर्ज
  • गाड़ियों के साथ आरोपी की संपत्ति के दस्तावेज की जांच कर रही पुलिस
  • ड्रग तस्करी रोकने की मुहिम में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

विज्ञापन
police recovers 8kg charas 8kg opium 2.83 lakh cash and 96 mobile sim card in shimla
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : नरेश भारद्वाज

विस्तार

शिमला पुलिस के थाना बालुगंज के तहत टुटू दिव्यनगर में एक घर से पुलिस टीम ने छापा मार कर आठ किलो चरस और आठ किलो अफीम बरामद की है। इसकी मार्केट में कीमत करीब चालीस लाख तक आंकी जा रही है। पुलिस ने घर के मालिक दीप राम को सोलन क्षेत्र से शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। जिसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रि या पूरी कर रही है। पुलिस ने आरोपी की दो गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। चरस तस्करी के मामले में यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसकी जांच में राजधानी सहित जिला में सक्रिय तस्करों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एएसपी भजन नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जतोग चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों अमन और विपिन से दस ग्राम अफीम पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस को युवकों ने बताया कि दीप राम से उन्होंने इसे खरीदा है। इस पर एएसपी रोहित मालपानी (आईपीएस प्रोबेशन) और उनकी टीम ने एएसपी सिटी भजन नेगी के मार्गदर्शन में दीप राम के दिव्य नगर स्थित मकान में रात को छापामारी की। आरोपी घर पर नहीं पाया गया, मगर उसके घर से खास तरह की अलमारियों से आठ-आठ किलो चरस और अफीम पकड़ी।

नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों का होगा खुलासा: भजन नेगी

police recovers 8kg charas 8kg opium 2.83 lakh cash and 96 mobile sim card in shimla
आरोपी के घर से बरामद किया गया सामान कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : नरेश भारद्वाज

वहीं घर का सामान खंगालने पर पुलिस को घर से 2.83 लाख कैश के अलावा सोने चांदी के जेवर और 10 मोबाइल और 96 मोबाइल सिमकार्ड और दो लैपटॉप भी मिले। पुलिस ने इन सबको कब्जे में ले लिया है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक दीप राम के अपने तीन मकान, दो गाड़ियां एक टिप्पर और एक जीप सहित और भी संपत्ति है। जिसकी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

एएसपी भजन नेगी ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला मामला है जिसमें पुलिस को आठ किलो चरस और आठ किलो अफीम एक साथ पकड़ी हो। आरोपी के घर से मिले 96 मोबाइल, लैपटॉप व मोबाइल की डिटेल खंगालने से इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों का खुलासा होने की उम्मीद है। जांच में पुलिस पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी दीप राम के किन किन लोगों से संपर्क थे, कहां से चरस और अफीम की सप्लाई शिमला पहुंचती थी।

पुलिस आरोपी के घर से बरामद कैश, आभूषणों के साथ ही उसकी अर्जित की गई संपत्ति और पुश्तैनी संपत्ति की पूरी जांच करेगी। एएसपी भजन नेगी ने बताया संपत्ति का वित्तीय अन्वेषण होगा। उसकी निजी और परिवार की पूरी संपत्ति के दस्तावेज जुटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed