फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   police recovered three lakh opium plants in sainj kullu himachal pradesh

नशा माफिया के खिलाफ बड़ा अभियान, सैंज में अफीम के तीन लाख 65 हजार पौधे बरामद

Mon, 10 May 2021 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 May 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
police recovered three lakh opium plants in sainj kullu himachal pradesh
अफीम की खेती - फोटो : अमर उजाला

मंडी के बाद अब कुल्लू में भी पुलिस ने अफीम की खेती करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। सैंज में पुलिस ने 23 बीघा भूमि पर अफीम के 3 लाख 65 हजार पौधे बरामद किए। पुलिस की आधा दर्जन टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। सैंज घाटी के खड़ागचा, गौहर, दरण और मझारणा में पुलिस ने दबिश दी। मामले में छह एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि सैंज घाटी में अफीम की खेती की जा रही है।

विज्ञापन


टीम ने गौहर गांव 8 बीघा जमीन में अफीम के 150000 पौधे, खड़ागचा में 20 खेतों में करीब 70000, पांच बीघा जमीन में करीब 55000 अफीम के पौधे पुलिस ने बरामद किए। इसके अलावा पूर्ण चंद के निर्माणाधीन घर के साथ करीब 30000 पौधे, मझारना गांव में 30500 पौधे बरामद किए। इसके अलावा गश्त के दौरान टीम ने तीन बीघा जमीन में अफीम के 25000 पौधे भी पकड़े। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस की आधा दर्जन टीमों ने कार्रवाई अमल में लाई। नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed