यहां खाकी ने ही कर डाली चोरी
चौपाल में सेब के बागीचे से लाखों के सामान चोरी करने के आरोप में सीआईडी में तैनात एक हेड कांस्टेबल और एक नेपाली को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल की पहचान राजेंद्र सिंह चौहान और नेपाली की पहचान आकाश के तौर पर हुई है।
आरोप है कि इन्होंने एक महिला के बागीचे से अप्रैल में करीब दो लाख कीमत का सामान चुराया था। आरोपी नेपाली पहले हेड कांस्टेबल के बागीचे में काम करता था।
कुछ माह पहले महिला के बागीचे में काम करने आया। अप्रैल में मौका देखकर बागीचे से कीमती सामान चुरा लिया।
चोरी का आधा सामान बरामद
महिला शिमला में एक सरकारी कार्यालय में काम करती है। सूचना के बाद थाना चौपाल में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के घर से चोरी का आधा सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि चोरी के आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।
इसके पास चोरी का सामान भी मिला है। शिकायतकर्ता महिला के बागीचे के साथ ही इसका बगीचा भी है। आरोपी रिमांड पर है। मामले की जांच चल रही है।