पुलिस कांस्टेबल ने खुद पर चलाई तीन गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी के बाद अपने कमरे में पहुंचे हिमाचल पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद पर ही तीन गोलियां चला दी। कांस्टेबल ने गार्द में अपने कमरे में ठोडी के पास बंदूक की नाली रखकर तीन फायर किए।
मुंह में छर्रे लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। फिलहाल इसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार हिमाचल के पंडोह स्थित बीबीएमबी गार्द में तैनात चौथी आईआरबी बटालियन के कांस्टेबल ज्ञान चंद निवासी झीड़ी ने शुक्रवार रात को ड्यूटी के बाद सर्विस राइफल से खुद को उड़ाने का प्रयास किया।
फिलहाल मंडी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बयान देने की हालत में न होने के चलते अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
कमरे में अकेला था कांस्टेबल
ज्ञान चंद परिवार में इकलौता बेटा है और घर में सब कुछ ठीकठाक है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात 9.30 बजे कांस्टेबल ज्ञान चंद के कमरे से गोली की आवाजें सुनाई दी। देखा तो वह खून से लथपथ था। उसे जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल करवाया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने कमरे से तीन खोल सहित राइफल कब्जे में ले ली है। पंडोह चौकी के प्रभारी और जांच अधिकारी एसआई संदीप चौधरी ने बताया कि घटना के समय अन्य पुलिस जवान डिनर करने के लिए गए थे। कमरे में ज्ञान चंद अकेला ही था। एसपी मंडी मोहित चावला ने घटना की पुष्टि की है।