फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrested absoconded prisoner

पकड़ा गया जेल से भागा रेप का आरोपी

Tue, 19 Aug 2014 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 19 Aug 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
police arrested absoconded prisoner

हमीरपुर उप कारागार से फरार 5 कैदियों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। कैदी अपने घर के पास जंगल में ही छुपा हुआ था। पुलिस को दस दिन बाद सफलता हाथ लगी है। वहीं, चार कैदी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने कैदी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। हमीरपुर उपकारागार से 10 अगस्त को 5 कैदी दीवार फांद कर फरार हो गए थे। पांचों कैदी रेप, मर्डर और डकैती जैसे केसों में अंडर ट्रायल चल रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस दस दिनों से कैदियों को ढूंढने के लिए खाक छान रही थी। मंगलवार को पुलिस ने सुबह करीब साढ़े सात बजे फरार कैदी शेर मोहम्मद निवासी जंगली राजपूतां, नादौन को उसके घर के पास जंगल से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेर मोहम्मद रेप केस में अंडर ट्रायल चल रहा था। उधर, डीएसपी लालमण शर्मा ने बताया कि फरार कैदी को गिरफ्तार किया है। कैदी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed