फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pickup accident at kinnaur

दर्दनाक! चलती गाड़ी पर गिरी चट्टानें, दो की मौत

Thu, 21 Aug 2014 04:19 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
pickup accident at kinnaur

हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर में उरनी चोलिंग लिंक सड़क मार्ग पर मीरू के पास एक टाटा 407 गाड़ी चट्टानों की चपेट में आ गई। गाड़ी चट्टानों के साथ नाले में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में गाड़ी सवार दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा बुधवार देर रात हुआ है। उक्त लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। ये गाड़ी पूह से रामपुर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गाड़ी संख्या एचपी 06ए 3579 रामपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी पर भारी भरकम चट्टानें आ गिरी। चट्टानों की चपेट में आने से गाड़ी चट्टानों के साथ नाले में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलाश के रहने वाले थे दोनों युवक

pickup accident at kinnaur

इस सड़क हादसे में सुरेंद्र कुमार 22 पुत्र रोशन लाल व सुरजीत कुमार 23 पुत्र जीवन लाल की मौके पर मौत हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों मृतक सुई धार दलाश के रहने वाले है।

मृतकों के शवों को पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की सहायता से सौ मीटर गहरी खाई से निकाला जा सका है। शवों का पोस्टमार्टम भावानगर में किया गया।

मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। खबर की पुष्टि एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने की और कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed