फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pick Falls into Gorge at Mandi, 22 children injured.

मंदिर से लौट रही पिकअप खाई में गिरी, 22 बच्चे जख्मी

Wed, 05 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी) Updated Wed, 05 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pick Falls into Gorge at Mandi, 22 children injured.

हिमाचल के जिला मंडी के करसोग उपमंडल के तहत करसोग-छतरी सड़क पर कतांडा पंचायत के गलैहरी गांव के पास मंगलवार शाम को पिकअप जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जीप में स्कूली बच्चे सवार थे। जो शिकारी माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन


हादसे में 22 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए करसोग अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पिकअप जीप में सवार स्कूली बच्चे शिकारी देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


गलैहरी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप में 22 स्कूली बच्चे सवार थे। सड़क हादसे में चार छात्रों को गंभीर चोटें आई है। जीप हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सड़क पर पहुंचा कर 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से करसोग अस्पताल पहुंचाया गया। करसोग अस्पताल में भी अफरा तफरी का माहौल रहा। हादसे की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में आनन फानन में अपने बच्चों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने घायल बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर रूप से घायल शंकरदेहरा के डोला राम(13), गीता(24) को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। इसके अलावा हादसे में दीपिका, रोहित, पूजा, सरोज, नरेंद्र हंसा, सीमा, महेंद्र, अमरजीत, भाग चंद, सुनील, राजेंद्र, रोहन आदि घायल हुए हैं।


एसडीएम विवेक चौहान व नायब तहसील रविंद्र पॉल ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा और अस्पताल प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायलों को पांच हजार और आंशिक रूप से घायलों को चार हजार रुपए की फौरी राहत दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही करसोग थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed