{"_id":"5e5fca4a8ebc3ec5737775c7","slug":"pharmaceutical-company-owner-underground-in-kalaamb-sit-constituted-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में दवा कंपनी के संचालक भूमिगत, जांच के लिए एसआईटी गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कालाअंब में दवा कंपनी के संचालक भूमिगत, जांच के लिए एसआईटी गठित
Wed, 04 Mar 2020 09:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन/ कालाअंब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन/ कालाअंब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में लिए कोल्ड बेस्ट पीसी सिरप के सैंपल फेल होने से कंपनी प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कालाअंब थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद कंपनी के संचालक भूमिगत हो गए हैं। पुलिस विभाग की टीम ने संचालकों के ठिकाने पर दबिश दी। उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ चल रहे हैं। पुलिस विभाग ने तहकीकात के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।
विज्ञापन
डीएसपी हेडक्वार्टर परमदेव टीम का नेतृत्व करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में चल रही मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी की कोल्ड बेस्ट पीसी सिरप के सैंपल फेल होने के बाद राज्य दवा नियंत्रक विभाग ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था। कंपनी के तीन संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद तीनों भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
उधर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में लिए सैंपलों में डाईथिलेन ग्लाइकोल की मात्रा 34 फीसदी से अधिक पाई गई है, जबकि हिमाचल के दवा नियंत्रक विभाग द्वारा फैक्टरी से लिए सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आरोप है कि इस दवा के इस्तेमाल से जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर इलाके के 12 बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
कंपनी के तीनों संचालक भूमिगत हो गए हैं। उनके फोन भी बंद चल रहे हैं। उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर परमदेव की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया है। -अजय कृष्ण शर्मा, एसपी सिरमौर