{"_id":"d08ecac2be7e593c73df60503e5b393a","slug":"person-died-due-to-electricity-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का करंट लगने से गई अधेड़ की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का करंट लगने से गई अधेड़ की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Thu, 11 Sep 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
पंजाब की सीमा पर स्थित बिलासपुर के स्वारघाट की तनबौल पंचायत में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा वीरवार सुबह पेश आया। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तनबौल पंचायत के नेरा कुंड गांव का 54 वर्षीय भगतरात हर रोज की तरह पशुओं को चारा काटने के कार्य में लगा हुआ था। चारा काटने वाली मशीन चली हुई थी। अचानक उसका उसके पांव में बिजली की तार से करंट लग गया।
विज्ञापन
कयास लगाए जा रहे हैं कि बिजली की तारें नंगी होने के कारण शायद उसके पांव में करंट लग गया होगा। करंट लगने के बाद वह बुरी तरह से झुलस कर वहीं अचेत हो गया। भगत राम की चींख-पुकार सुनकर उसके परिजन वहां पहुंचे और किसी तरह से उसे बिजली की तार से दूर किया।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में उसे पीएचसी स्वारघाट पहुंचाया गया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना स्वारघाट के एएसआई अश्वनी कुमार ने मामले की पुष्टि की है।