{"_id":"5907796e4f1c1b5b35440faf","slug":"patwari-caught-red-handed-with-bribe-at-sirmaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाबंदी की एंट्री के बदले दो हजार की रिश्वत लेते पकड़ा पटवारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमाबंदी की एंट्री के बदले दो हजार की रिश्वत लेते पकड़ा पटवारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
Updated Tue, 02 May 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार रात करीब नौ बजे सिरमौर के मोगीनन्द पटवारखाने के पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्र्ष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकार के अनुसार करीब नौ बजे मोगीनंद के पटवारी यशवीर सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। यह करवाई मोगीनंद के रहने वाले यशपाल ठाकुर की शिकायत पर की गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि पटवारी ने यशपाल से रजिस्ट्री की एंट्री जमाबंदी में करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत यशपाल ने विजिलेंस से की। विजिलेंस ने जाल विछाकर उसे रात करीब नौ बजे रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
डीएसपी विजिलेंस आरपी जसवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।