फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   patwari caught red handed for taking bribe.

घूस लेते रंग हाथ धरे पटवारी और एजेंट

Fri, 26 Sep 2014 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 26 Sep 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
patwari caught red handed for taking bribe.

पटवारी और उसके एजेंट को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते धरा गया है। मामला कांगड़ा के नूरपुर के सुखर पटवार सर्कल का है। पटवारी ने रिश्वत लेने के लिए बाकायदा एजेंट रखा था।

विज्ञापन


विजिलेंस ने जाल बिछाया और दोनों को धर लिया। पटवारी ने शिकायतकर्ता का काम लटका रखा था और रिश्वत मांग रहा था।

पटवारी रिश्वत की राशि कई बार एजेंट के माध्यम से मांग चुका था। इस पर शिकायतकर्ता सुखार भराना के उपप्रधान हरबंश सिंह राजपूत ने विजिलेंस को सूचना दी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने पूरी तैयारी की और दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एक टीम बनाई गई।

दिन तय हुआ और शिकायतकर्ता रिश्वत के पैसे लेकर एजेंट के पास पहुंच गया। एजेंट ने पैसे लिए और सीधा पटवारी के पास पहुंच गया।

विजिलेंस एजेंट का पीछा कर रही थी। जैसे ही एजेंट ने पटवारी विजय कुमार को पैसे थमाए, विजिलेंस ने दोनों को दबोच लिया।

विजिलेंस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर जगदीश चंद, इंस्पेक्टर प्रेम चंद ने किया। एसपी विजिलेंस बिमल गुप्ता और एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद एजेंट और पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed