{"_id":"bee3f964675ab39ceaf06f587ea51bab","slug":"patwari-caught-red-handed-for-taking-bribe-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार में बिका पटवारी, रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक हजार में बिका पटवारी, रिश्वत लेते गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 19 Mar 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विलिजेंस कुल्लू ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले एक पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते धर दबोचा है। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है। विजिलेंस ने आरोपी को भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्जकर गिरफ्तार किया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएसपी विजिलेंस कुल्लू एनके शर्मा ने बताया कि विजिलेंस को मिली सूचना के तहत जाल बिछाया और पारला भुंतर की शिल्हीहार पंचायत के पटवार सर्कल शिल्हीहार के पटवारी मोहर सिंह को रंगे हाथों को पकड़ा है। पटवारी दुनी चंद नामक व्यक्ति से टीडी रिपोर्ट तथा पर्चा लेने की एवज में एक हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
विजिलेंस कुल्लू के इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार उपासक, अशोक कुमार तथा राजेश ठाकुर अगुवाई वाली टीम ने मौके पर पहुंच आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान जिला मुख्यालय के साथ सटे खराहल से बताई जा रही है। डीएसपी एनके शर्मा ने कहा कि मामले की कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन