फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patwari caught red handed accepting Rs.1000 bribe

एक हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा पटवारी

Sat, 22 Apr 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर) Updated Sat, 22 Apr 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
Patwari caught red handed accepting Rs.1000 bribe

हिमाचल के जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल की ग्राम पंचायत अंधेरी पटवार सर्कल में तैनात पटवारी को राज्य सतर्कता व एंट्री करप्शन विभाग की संयुक्त टीम ने मात्र एक हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा।

विज्ञापन


विभाग की टीम को यह सफलता शुक्रवार दोपहर बाद हाथ लगी। अंधेरी पटवार सर्कल में तैनात पटवारी रोहित पंवार निवासी कुरला खडग़ (भरोग बनेड़ी) हरिपुरधार क्षेत्र के बियोंग निवासी बिलम सिंह से गिरदावरी की नकल देने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन


इस पर बिलम सिंह ने सारे मामले को विजिलेंस के समक्ष रखा। बिलम सिंह ने विजिलेंस को बताया कि पटवारी गिरदावरी की नकल देने के लिए उसे पैसे के लिए परेशान कर रहा है। काफी चक्कर काटने के बाद भी उसे नकल नहीं दी जा रही। इसकी एवज में पटवारी ने उससे एक हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतर्कता विभाग को मामले की जानकारी देने के बाद शुक्रवार को राज्य सतर्कता व एंटी करप्शन विभाग के संयुक्त टीम ने पटवारी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। दोपहर बाद करीब तीन बजे टीम को पटवारी रंगे हाथ दबोचने में सफलता हाथ लगी। उधर, डीएसपी विजिलेंस आरपी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पटवारी रोहित पंवार को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 31 मार्च को विजिलेंस विभाग ने राजगढ़ में वन विभाग में कार्यरत एक अकाउंटेंट को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था।


अब संगड़ाह में पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने पर विजिलेंस को एक माह के भीतर ही दूसरी कामयाबी मिली है। बता दें कि इससे पहले भी संगड़ाह में नायब तहसीलदार व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भी रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed