{"_id":"583e58ad4f1c1be665de6171","slug":"overspeed-car-hits-many-vehicles-at-una-4-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार का कोहराम, आधा दर्जन वाहनों को रौंदा, कई घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार का कोहराम, आधा दर्जन वाहनों को रौंदा, कई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 30 Nov 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना में एक बेकाबू कार ने बाजार में खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। मामला ऊना के मैहतपुर बाजार का है। यहां मंगलवार दोपहर एक बेकाबू कार ने लगभग आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दो स्कूटी सवार सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इससे मुख्य मार्ग पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मैहतपुर बाजार में ऊना की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने सड़क पर खड़े करीब आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार धबेटा निवासी विशाल और रेखा (29) को गंभीर चोटें पहुंची।
रेखा मैहतपुर में अपने मायके देवर के साथ आई हुई थी। कार ने दो राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों में फतेहवाल कमून निवासी प्रकाश (52) और सुच्चा सिंह (46) भी घायल हुए हैं। घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है।
वहीं, पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लेकर प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के बयान कलमबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को उपचार दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।