फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one suspended in Burglary case of mata bala sundari temple

मंदिर में सेंधमारी करने पर कर्मचारी सस्पेंड, एक बर्खास्त

Thu, 29 Sep 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर) Updated Thu, 29 Sep 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
one suspended in Burglary case of mata bala sundari temple

ऐतिहासिक शक्तिपीठ त्रिलोकपुर बालासुंदरी मंदिर में लगभग एक साल पहले दानपात्र में चढ़े चढ़ावे में सेंधमारी करने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। प्रशासन ने इस मामले में मंदिर न्याय में कार्यरत एक नियमित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। दान पात्र के चढ़ावे से कितनी रकम गायब हुई थी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 6 सितंबर 2015 को दानपात्र में सेंधमारी का मामला सामने आया था। जांच में पता चला था कि मंदिर के मुख्य दानपात्र के आसपास लगे सीसी कैमरे कुछ देर के लिए बंद हो जाते थे। इस शिकायत के बाद जब सीसी फुटेज खंगाली गई तो यह बात सामने आई कि कैमरे बंद होते हैं। इसके बाद तुरंत ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को एसडीएम कार्यालय में तलब कर लिया गया।
विज्ञापन


सभी के बयान लेने के पश्चात इसकी छानबीन शुरू की गई। मामले में दो कर्मचारियों को पहले चार्जशीट किया गया था। अब इन दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में पुजारी गीता राम को सस्पेंड किया गया है जबकि दो अस्थाई कर्मचारी बलवान और श्रवण को बर्खास्त कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कुछ दिन पहले की गई है लेकिन बुधवार को इसका खुलासा हुआ। एक कर्मचारी के निलंबन व दो कर्मियों की बर्खास्तगी की पुष्टि डीसी बीसी बडालिया ने की है। उन्होंने संपर्क करने पर बताया कि मंदिर के का नियमित कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं। जबकि दो अस्थायी कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed