{"_id":"5ed114f48ebc3e907149c65f","slug":"one-person-arrested-for-beating-the-young-man-in-rohdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहडू में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
Fri, 29 May 2020 07:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू (शिमला)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू (शिमला)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 May 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू के तहत छुपाड़ी में युवकों ने मारपीट के दौरान एक युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवकों में किसी बात को लेकर पहले नोकझोंक हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक युवक को इतना घायल हो गया कि उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे गंभीर घायल को आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह तीन युवक छुपाड़ी गांव के समीप देवगढ़ में आपस में झगड़ रहे थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार झगडे़ के दौरान पिकअप में सवार होकर दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक घायल अवस्था में सड़क पर तड़पता रहा। गंभीर अवस्था में युवक को लोगों ने सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचाया लेकिन, युवक की अस्पताल में लाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान छुपाड़ी गांव निवासी पवन कुमार (34) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी रोहडू सुनील नेगी और एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल के साथ लगते क्षेत्रों और संभावित सड़कों की नाकेबंदी कर दी और आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मौके से फरार छुपाड़ी निवासी दोनों युवकों मनोज और नरेंद्र को झड़ाशली गांव में पकड़ लिया। पकडे़ गए एक युवक नरेंद्र को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे सिविल अस्पताल रोहड़ू से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने नरेंद्र और मनोज को आरोपी बनाया गया है। वहीं, पुलिस ने मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन