{"_id":"5b2289e94f1c1bac6e8b7c8a","slug":"one-kg-480-grams-heroin-recovered-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पकड़ी 1 किलो 480 ग्राम हेरोइन, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां पकड़ी 1 किलो 480 ग्राम हेरोइन, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
Updated Thu, 14 Jun 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी के बरोटी में पुलिस ने एक किलो 480 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि हेरोइन तस्करी के तार जम्मू-कश्मीर से जुड़े हैं।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि चंबा में चिट्टे की अवैध तस्करी हो रही है। पुलिस अवैध तस्करी से जुड़े लोगों पर नजर रखे हुए थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात को सलूणी के बरोटी में नाका लगाया था।
विज्ञापन
इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुरिंद्र कुमार निवासी शैनी, कुबेर सिंह पुत्र जयदयाल निवासी भडे़ला और लोभी राम निवासी शैनी नाके पर पुलिस को देख वहां से भागने लगे।
विज्ञापन
शक के आधार पर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक किलो 480 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सलूणी के बरोटी में तीन लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा गया है। नशे का अवैैध कारोबार करने वालों को पुलिस कतई नहीं छोड़ेगी।