फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One crore heroin recovered from engineer and his partner in hamirpur himachal

इंजीनियर और उसके साथी से एक करोड़ की हेरोइन बरामद

Fri, 11 Dec 2020 04:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Dec 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
One crore heroin recovered from engineer and his partner in hamirpur himachal
हेरोइन - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला हमीरपुर में पुलिस ने एक इंजीनियर और उसके साथी से 320 ग्राम हेरोइन बरामद की है। स्थानीय बाजार में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि शुक्रवार को एक गाड़ी में सवार जिले के मोहीं गांव निवासी शिवम पटियाल(23) और झांडी गांव निवासी सतीश कुमार के पास से पुलिस ने नाके के दौरान 320 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में यह पिछले दस सालों में हेरोइन की सबसे अधिक खेप पकड़ी गई है। आरोपी शिवम पटियाल बहुतकनीकी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है, जबकि दूसरा आरोपी सतीश कुमार पेशे से चालक है। आरोपी जिले में इस नशे को छोटे-छोटे हिस्सों में बेचने के मकसद से लाए थे। पुलिस ने नाके के दौरान इनकी गाड़ी की जांच की तो इनके पास यह खेप बरामद हुई। पुलिस सरगना और खरीदारों की जांच में जुट गई है। आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस मामले में संलिप्त पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed