फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nine year child attempted rape

बच्ची काे पैसे दिखाकर ले गया और बन गया हैवान!

Tue, 08 Jul 2014 08:54 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
nine year child attempted rape

मलोखर (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के अंतर्गत सोलधा क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने कथित तौर पर दुराचार का प्रयास किया। सोमवार शाम हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने युवक को बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास करते हुए देखा और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान हमीरपुर जिला के डिंडवी टिक्कर निवासी 27 वर्षीय विपन कुमार पुत्र परस राम के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इलाके में एक विवाह में गई नौ साल की अबोध बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह समरोह से लौट रही थी बच्ची

nine year child attempted rape

बच्ची अपने भाई के साथ विवाह से घर लौट रही थी। शादी में ही गए एक युवक ने पैसे का लालच देकर उसे आगेे चलने का कहा। बच्ची की बाजू पकड़ कर वह अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक के पीछे ले गया।

जहां उसके साथ दुराचार का प्रयास किया गया। बच्ची चिल्लाने लगी तो वहां मौजूद लोग एकत्रित हुए। उसे युवक के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी ने फरार होने की भी कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने दबोच कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

उसका पर्स झाड़ियों में गिर गया। बताया जा रहा हैउक्त युवक सोलन जिले के एक सीमेंट कारखाने में काम करता है। उधर, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

nine year child attempted rape

अभी तक दुराचार की पुष्टि नहीं हो पाई है। एएसपी भूपेंद्र सिंह कंवर ने स्वयं बरमाणा थाना के प्रभारी अशोक चौहान के साथ मौके का मुआयना किया और ग्रामीणों के बयान कलमबंद किए।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  उसके खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 323, 376, 511 के तहत मामला दर्ज किया है।  डा. ने अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं दी है। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इससे पूर्व रामपुर में विगत सप्ताह स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस तरह की घटनाओं से प्रदेश में महिलाओं की ही नहीं नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed