फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nine kilos of charas and ganja hemp recovered from home, two arrested

घर से नौ किलो चरस और गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 05 Dec 2020 04:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Dec 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Nine kilos of charas and ganja hemp recovered from home, two arrested
घर से नौ किलो चरस और गांजा बरामद - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले के भुंतर थाना के तहत सचाणी गांव में एसआईयू की टीम ने छापा मारा। इस दौरान चार किलो चरस और पांच किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दो चरस तस्कर चरस और गांजा का मूल्य तय कर इसे बेचने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस को सचाणी गांव में तस्करों के घर में चरस होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसआईयू के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार और उनकी टीम ने सचाणी गांव में जाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छापे के दौरान पुलिस ने 56 वर्षीय काशी नाथ पुत्र तुलसी दास और 63 वर्षीय मोहन लाल पुत्र स्वर्गीय चुनी लाल गांव व डाकघर सचाणी तहसील भुंतर के पास से चार किलो चरस और पांच किलो 356 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों चरस तस्करों को हिरासत में लेकर खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। तस्करों ने चरस व गांजा की खेप कहां से लाई और किसे बेचने की योजना थी इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।  पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस के हाथ चरस तस्करी की बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने दो चरस तस्करों को रंगे हाथ उनके घर पर दबोचा है। उन्होंने कहा कि दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed