फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nigerian citizen and Nagaland woman arrested for cheating lakhs

लाखों की ठगी मामले में नाइजीरियन नागरिक और नागालैंड की महिला गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2020 06:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Dec 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Nigerian citizen and Nagaland woman arrested for cheating lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

लाखों की ठगी के मामले का हिमाचल प्रदेश की सिरमौर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने नाइजीरियन नागरिक समेत नागालैंड की एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह पहला मौका है जब सिरमौर पुलिस ने किसी नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। बहरहाल, इस मामले में अदालत से आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह किस तरह ऐसी वारदात को अंजाम देते आ रहे थे और अन्य किन लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ला निवासी मंजीत सिंह पुत्र जसविंद्र सिंह निवासी की शिकायत पर सदर पुलिस थाना नाहन में बीते माह 13 नवंबर को 4.63 लाख रुपये की ठगी का एक मामला दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक को एक महिला ने इंस्टाग्राम पर जाल में फंसाया। 
विज्ञापन

कई दिन तक ऑनलाइन बातचीत के दौरान महिला ने कहा कि वह लंदन में रहती है और उसने युवक के लिए एक गिफ्ट भेजा है। इसके बाद भारतीय नंबर से ही युवक के पास फोन आया, कहा गया कि उसका गिफ्ट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे प्राप्त करने के लिए उसे बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराने होंगे। इसके बाद कई किस्तों में युवक ने आरोपी के खाते में कुल 4.63 लाख रुपये जमा करा दिए। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस से शिकायत की गई। एचएचओ मानवेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में साइबर सैल की टीम के साथ पुलिस ने इस मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने नाइजीरिया निवासी ईयोहा डेमीन उचेन्ना उर्फ प्रिंस (37) और नागालैंड की रहने वाली उसकी साथी हेनिया (33) को दिल्ली के बुराड़ी से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। बीते दिन ही पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर नाहन पहुंची।


इसके बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे लेकिन असल में दोनों का क्या रिश्ता है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।  उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर नाहन लाया गया है। आरोपियों को शनिवार को ही अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। एसपी सिरमौर ने लोगों से आह्वान किया कि वह किसी भी तरह के झांसे में न आएं। यह किसी भी तरह की जालसाजी हो सकती है। लोग किसी भी अनजान के झांसे में न आकर उससे अपनी बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी शेयर न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed