फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   newly married women dead body found in gorge.

नवविवाहिता का शव नाले से मिलने पर सनसनी

Mon, 05 Oct 2015 11:31 AM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
newly married women dead body found in gorge.

नाले से नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में लाश मिली हैं। बताया जा रहा है कि महिला की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। पुलिस छानबीन कर रही है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। नगरोटा बगवां की समीपवर्ती चाहड़ी-मुहालकड़ पंचायत में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में लाश मिली हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


महिला की पहचान मोनू देवी (31) पत्नी स्वरूप चंद निवासी हटवास खास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी कुछ दिन पहले ही हटवास में हुई थी। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला के पति ने 30 सितंबर को पुलिस थाना नगरोटा बगवां में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

दुपट्टे के साथ बंधा हुआ था गला

newly married women dead body found in gorge.

महिला मोनू का शव पंचायत के टीका नियांडा के एक नाले से बरामद हुआ है। यहां नाले के ऊपर से गुजर रही पानी की पाइप से उसका गला दुपट्टे के साथ संदिग्ध स्थिति में बंधा हुआ था। मोनू के मायके धर्मशाला में हैं और अभी कुछ दिन पहले ही उसकी हटवास में शादी हुई थी। महिला 5-6 दिन से घर से गायब थी। इस संबंध में बाकायदा पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

स्थानीय लोगों ने नाले में उसका शव देखकर इसकी स्थानीय पंचायत प्रधान कुलदीप चंद को दी। इसके बाद प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी कांगड़ा अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed