{"_id":"572a1a844f1c1bfa525ce67b","slug":"newly-married-women-commit-suicide-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दो महीने बाद ही महिला ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के दो महीने बाद ही महिला ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल, मैहतपुर(ऊना)
Updated Thu, 05 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के पीछे क्या कारण है, अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना में निकटवर्ती गांव कलसेहड़ा में एक नवविवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान ममता पत्नी राज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
आत्महत्या के पीछे क्या कारण है, अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। महिला के पति राज कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सुबह ही काम पर चला गया था। जब दोपहर वापस आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला, तो पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खोला तो ममता ने फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
उधर, मृतका के पिता तुलसी राम ने बताया कि उनकी बेटी ममता की शादी 26 फरवरी को कलसेहड़ा निवासी राज कुमार के साथ हुई थी, जो गांव में ही हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में अपनी हैसियत से भी ज्यादा दहेज दिया।
विज्ञापन
लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।