फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nephew murdered his uncle

डंडों से पीट-पीट कर मार डाला चाचा

Fri, 16 May 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, तीसा (चंबा)
ब्यूरो/ अमर उजाला, तीसा (चंबा) Updated Fri, 16 May 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Nephew murdered his uncle

जमीनी विवाद के चलते भतीजों ने अपने चाचा को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई। तीसा थाने के तहत ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के गांव भोगू पीओ टिकरी में बुधवार शाम छह बजे के करीब गुज्जर परिवारों में जमीनी विवाद के चलते लड़ाई हो गई।

विज्ञापन


इस बीच नूर अहमद के एक भाई के दो बेटों ने डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे बुधवार रात को गंभीर हालत में जिला अस्पताल चंबा में लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी थी, मगर जैसे ही नूर अहमद की मौत की सूचना मिली तो पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में आरोपी के दोनों भतीजों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दम तोड़ा

Nephew murdered his uncle

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुम्मा व लाल हुसैन पुत्र तालब हुसैन निवासी भोगू पीओ टिकरी की अपने चाचा नूर अहमद के बीच जमीनी विवाद को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान इन दोनों आरोपियों ने नूरदीन अहमद को डंडों से पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

नूरदीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल चंबा में लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस नूरदीन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तीसा अस्पताल लाई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि नूरदीन के बेटे सेन अली ने नकरोड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जुम्मा, लाल हुसैन व ताया तालबदीन ने उनके पिता को डंडों से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया है।

हत्या का मामला दर्ज

Nephew murdered his uncle

इस पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि नूर अहमद की जिला अस्पताल में मौत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करके उस पर हमला करने के आरोपी भतीजों जुम्मा व लाल हुसैन को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल इस मामले में आरोपियों के पिता की संलिप्तता न पाए जाने पर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। छानबीन के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed