Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic arrangements will be altered today for the Prime Minister's arrival

Lucknow News: प्रधानमंत्री के आगमन पर आज बदला रहेगा यातायात

Sat, 21 Nov 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements will be altered today for the Prime Minister's arrival
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आगमन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शनिवार दोपहर 12 से रात 10 बजे तक डायवर्जन रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, शव वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी। पुलिस ने लोगों से डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास व्यवस्था
- डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहे से आने वाला यातायात गोमतीनगर नया ओवरब्रिज पर नहीं जा सकेगा। पिकप तिराहा होते हुए पॉलीटेक्निक चौराहे से गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

- लोहिया संस्थान तिराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। लोहिया अस्पताल जाने वालों के वाहन पिकप ढाल से उतरकर अस्पताल से पहले तिराहे से बाएं मुड़कर गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिकप ओवरब्रिज के ऊपर दोराहे से सामान्य यातायात पिकप पुल ढाल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात पॉलीटेक्निक चौराहा होकर जा सकेगा।
- कठौता चौराहे से विजयीपुर अंडरपास इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- विजयीपुर अंडरपास से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा।
- बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जा सकेगा।
- समिट बिल्डिंग तिराहे से विजयीपुर शहीद पथ अंडरपास के बीच सर्विस रोड पर सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन पुलिस इन्क्लेव तिराहा होकर जा सकेगा।
- न्यू हाईकोर्ट मोड़ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे के बीच सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- मेघा मोटर्स की ओर से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं आ सकेगा।
- हयात होटल तिराहे की तरफ से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा।


कमता तिराहा के आसपास डायवर्जन
- कमता शहीद पथ तिराहे से विराज टावर से विजयीपुर अंडरपास तक सर्विस रोड पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कमता शहीद पथ तिराहे से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। पॉलीटेक्निक चौराहे या चिनहट तिराहा होकर जा सकेगा।


पॉलीटेक्निक चौराहे के पास व्यवस्था

- पॉलीटेक्निक चौराहे से हजरतगंज की ओर वाया लोहिया पथ आने वाला सामान्य यातायात भूतनाथ, बादशाहनगर, निशातगंज होकर जा सकेगा। समता मूलक चौराहे से वाया पेपर मिल कॉलोनी, गोमती बैराज पुल, 1090 चौराहे से वाया बालू अड्डा तिराहा बटलर रोड होकर जा सकेंगे।

- इंदिरा नहर पुल अयोध्या मार्ग से कमता तिराहा की तरफ सामान्य यातायात, बसें, कॉमर्शियल बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। ये इंदिरा नहर पुल चौराहे से किसानपथ होते हुए जाएंगे।


शहीद पथ के आसपास डायवर्जन
- अय्यपा अंडरपास से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात हुसड़िया अंडरपास, हनीमेन चौराहा होकर जा सकेगा।
- हुसड़िया से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह ग्वारी चौराहा, दयाल पैराडाइज चौराहा होकर जा सकेगा।
- मलेशेमऊ अंडरपास से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। डीपीएस कट, पिपराघाट तिराहा, जनेश्वर मिश्र पार्क होकर जा सकेंगे।
- सीएमएस गोमतीनगर विस्तार तिराहे से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- निलमथा अंडरपास, जीडी गोयनका, लुलु मॉल, मेदांता अंडरपास, अंसल की तरफ से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- सेक्टर-8 अंडरपास की तरफ से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कानपुर रोड से आने वाली बसें, कॉमर्शियल बड़े वाहन शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे।



अहिमामऊ के पास यातायात व्यवस्था
- सुल्तानपुर रोड की तरफ से कबीरपुर किसानपथ अंडरपास से अहिमामऊ अंडरपास चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा।
- खुर्दही बाजार की तरफ से अहिमामऊ चौराहा होते हुए शहीद पथ पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- एचसीएल तिराहे की तरफ से अहिमामऊ होते हुए शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- रायबरेली मार्ग की तरफ से हरीकंशगढ़ी किसानपथ अंडरपास से पीजीआई तिराहा, उतरेठिया अंडरपास चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed