फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Neighbor arrested in murder case of school operator in solan

स्कूल संचालक की हत्या मामले में पड़ोसी गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Sat, 18 Aug 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Neighbor arrested in murder case of school operator in solan

नालागढ़ के खरूणी स्थित शिवालिक साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल संचालक एवं प्रधानाचार्य भगत राम सैणी हत्याकांड में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है। आरोपी गुरुदेव सिंह पुत्र दिलीप सिंह मृतक भगतराम सैणी का पड़ोसी है।

विज्ञापन


उसे खरूणी के समीप निचला खेड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। 12 अगस्त को सुबह स्कूल संचालक भगतराम सैणी की हत्या की गई थी। नकाबपोश हमलावरों ने उनके बेटे को भी बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


कमरे में मौजूद उनकी पत्नी नवजोत सैणी पर भी हमला किया। हमले में वह गंभीर घायल हो गईं। उनका उपचार पीजीआई में चल रहा है। पुलिस पिछले छह दिन से आरोपियों की तलाश कर रही थी। मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई पुलिस टीमें पड़ोसी राज्यों में भी दे रही दबिश

Neighbor arrested in murder case of school operator in solan

कई पुलिस टीमें पड़ोसी राज्यों में भी दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक उसी रात एक तीर्थ स्थल से लौटा था।

हमलावरों का इरादा सिर्फ उसे ही जान से मारना था। हत्यारोपी नकाबपोश हमलावरों के घर में रखी नकदी और ज्वेलरी कमरे से बरामद हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर को आधार बनाकर हत्या के इस मामले को ट्रैक करने का दावा किया है। 

उधर, इस हत्याकांड में सोशल नेटवर्किंग साइट पर खेड़ा में जिम चलाने वाले लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। मामला शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ मामले से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हत्याकांड के बाद की सीसीटीवी फुटेज में भी नकाबपोश हत्यारों से एक व्यक्ति बातचीत करते दिख रहा है। 

जल्द गिरफ्त में होंगे सभी आरोपी : एसपी  

Neighbor arrested in murder case of school operator in solan

पुलिस काल डिटेल को आधार बनाकर मामले की पड़ताल कर रही है। बद्दी की पुलिस अधीक्षक रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि एक आरोपी को हत्याकांड में गिरफ्तार कर लिया गया है।

जल्द अन्य हत्यारोपी भी गिरफ्त में होंगे। पुलिस टीमें जगह-जगह दबिशें दे रही हैं। हत्या के कारणों का जल्द खुलासा होगा। मामले का खुलासा सभी आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed