फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nalagarh: Police arrested eight accused in goli kand case

नालागढ़ गोलीकांड के आठ आरोपी गिरफ्तार, कट्टे और तलवारें बरामद

Tue, 01 Jun 2021 05:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Jun 2021 05:55 PM IST
सार

24 मई को दोपहर बाद खेड़ा गांव में गोली कांड में बेरछा पंचायत के खनवा गांव के सिमरन ऊफ सीमू की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Nalagarh: Police arrested eight accused in goli kand case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के खेड़ा गांव में बीते 24 मई को हुए गोलीकांड में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी कट्टे, पांच रौंद, तलवारें, गंडासे व लोहे के पाइप, एक स्कारपियो गाड़ी व दो अन्य गाड़ियों को कब्जे में लिया है। अभी इस मामले में और आरोपियों के पकड़े जाने की उम्मीद है, जिनकी तलाश में बद्दी पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


24 मई को दोपहर बाद खेड़ा गांव में हुए गोलीकांड में बेरछा पंचायत के खनवा गांव के सिमरन उर्फ सीमू की गोली लगने से मौत हो गई थी जबकि चार अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि कुछ आरोपी पहले भी अन्य वारदातों में शामिल रह चुके हैं। कुछ की मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्तता पाई गई है। सभी आरोपियों की 29 मई को सोलन में टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड कराई गई है। इस मामले में और भी आरोपी पकड़े जाने हैं, जिन्हें जल्द ही पुलिस दबोच लेगी। 
विज्ञापन


इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
नैना देवी तहसील के हतरीपुर गांव का 25 वर्षीय विजय कुमार, पंजाब के रोपड़ जिले के नूरपुर बेदी के बालेवाल गांव का 26 वर्षीय देेविंद्र कुमार, ऊना जिले के लाल सिंगी गांव का प्रदीप, रोपड़ के घनौली गांव का गुरदीप सिंह, नालागढ़ के ढाणा गांव का 23 वर्षीय राधेश्याम, पंजाब के आनंदपुर साहिब के लखेड़ गांव का 23 वर्षीय महेंद्र पाल, रोपड़ जिले के माजरी गांव का 22 वर्षीय परविंद्र सिंह, नालागढ़ के पंजेहरा गांव का 30 वर्षीय गुरध्यान सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed