{"_id":"5d5273658ebc3e6d07314a8a","slug":"muslims-karigar-attacked-by-thief-in-temple-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरों से भिड़ गया मुस्लिम कारीगर, पेट में चाकू घोंप सामान छोड़ भागे शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंदिर में चोरों से भिड़ गया मुस्लिम कारीगर, पेट में चाकू घोंप सामान छोड़ भागे शातिर
Tue, 13 Aug 2019 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरोली (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरोली (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मंदिर से सामान चुराकर भाग रहे चोरों को रोकने के लिए मंदिर परिसर में ही मौजूद मुस्लिम कारीगर युवक जान पर खेल गया। एक चोर ने इस युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। शोर मचने पर कारीगर के बाकी साथी आए तो चोर सामान छोड़कर फरार हो गए। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बकरीद की पूर्वसंध्या सोमनाथ मंदिर हरोली परिसर में चार चोर घुस आए। पुलिस को दिए बयान में दिल्ली निवासी शमशाद ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मंदिर परिसर में शेड निर्माण का काम कर रहा है। रात को अलग से अकेले सोते समय करीब साढ़े बारह बजे उसे कुत्तों के भौंकने की आवाज आई तो वह उठ गया। इसी दौरान उसने चार लोगों को मंदिर के बर्तन इत्यादि सामान चुराकर भागते हुए देखा।
विज्ञापन
तीन चोर दीवार फांद रहे थे जबकि चौथे को देखते उसने दबोच लिया। उसकी चोर के साथ गुत्थमगुत्था हुई। इसी दौरान चोर ने चाकू निकालकर उसके पेट में वार कर दिए। उसने जब शोर मचाया तो चोर डर के मारे सामान छोड़कर फरार हो गए। कुछ ही देर में बाकी साथी भी मौके पर आ गए। उसे साथियों द्वारा उपचार के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
डीएसपी हरोली धनराज सिंह ने बताया कि घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।