फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   murder mandi: Man died due to bullet, accused arrested

मंडी: शिकार करने गए दो दोस्तों में बहस के बीच चली गोली से एक की मौत

Sat, 10 Jul 2021 07:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jul 2021 07:01 PM IST
सार

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
murder mandi: Man died due to bullet, accused arrested
गोली लगने से मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर से 14 किमी दूर मंडी सदर के जनेड़ गांव में किसी और की बंदूक लेकर अवैध शिकार करने गए दो दोस्तों में हुई बहस के बीच गोली चलने से एक की मौत हो गई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। बंदूक दोनों में से किसी की नहीं थी।

विज्ञापन


पुलिस यह पता लगा रही है कि बंदूक किसकी है और लाइसेंसी है या नहीं। मृतक की पहचान देवेंद्र (35) और गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश कुमार (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से बंदूक बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देवेंद्र और सुरेश जनेड़ गांव के रहने वाले हैं और साथ ही पत्थर तोड़ने का काम करते हैं। पिछले कल दोनों ने दोपहर से ही शराब पीना शुरू कर दिया था और उसके बाद बंदूक लेकर जंगल में शिकार करने गए थे। दोनों देर रात तक जनेड़ स्कूल के प्रांगण में गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच बंदूक गाड़ी में ले जाने को लेकर बहस हुई और इस दौरान देवेंद्र पर गोली चल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डर के कारण सुरेश ने रात भर इसकी किसी को जानकारी नहीं दी और सुबह जब लोगों ने स्कूल प्रांगण में लाश देखी तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूछताछ में बताया कि उससे गलती से गोली चली है। गोली चलाने के बाद उसने साथ लगते नाले की झाड़ियों में बंदूक छिपा दी थी, जहां से पुलिस ने बंदूक को बरामद कर लिया है। 


आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पता चला है कि बंदूक दोनों में से किसी की भी नहीं है। यह किसी और की है और जिसकी भी है उसके बारे में भी जांच-पड़ताल की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इनके पास गन लाइसेंस था या नहीं। - शालिनी अग्निहोत्री, एसपी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed