मां के पेट में झब्बल घोंपकर हत्या करने के बाद जलाई लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन जिले में मजशीवर के दूर दराज के क्षेत्र में बेटे ने अपनी मां के पेट में झब्बल घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने के मकसद से आरोपी ने मकान को ही आग लगा दी। धुआं देखकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे।
लेकिन तब तक कमरा पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जली लाश और झब्बल को बरामद कर लिया है। आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोलन थाना के तहत बलबीर पुत्र केवल राम गांव मशीवर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसका कहना है कि गांव मशीवर में जोगिंद्रा सेंटर को-ऑपरेटिव बैंक वाली बिल्डिंग में उसकी किरयाने की दुकान है।
सुबह करीब साढ़े सात बजे उसने अपनी दुकान खोली। उसे साथ लगते आरोपी कपिल शर्मा के मकान में धुआं दिखाई दिया। कमरे में आग लगी थी। आसपास के लोगों को एकत्र किया और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर कपिल व उसकी मां को धुएं वाले कमरे में ढूंढने की कोशिश की।
आरोपी बेटा गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद जब अंदर जाकर देखा तो आशा शर्मा की जली हुई लाश पड़ी थी। इसके अलावा सामान दरवाजे खिडकियां जले हुए थे। मौके पर पुलिस ने पाया कि लाश के बीच एक लोहे की लंबी झब्बल घुसी है।
उस घर में केवल कपिल व उसकी माता आशा शर्मा ही रहते थे। वहीं पुलिस ने पाया कि कपिल शर्मा घर से करीब 40 मीटर दूर रास्ते में बैठा है।
पुलिस को अंदेशा है कि कपिल ने ही अपनी मां की हत्या करके साक्ष्यों को मिटाने की नीयत से घर में ही उसे जला दिया। उधर एसपी अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस ने इस संदर्भ में भादसं की धारा302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी से छानबीन की जा रही है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।