फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder in kullu himachal.

तीन लाख के लिए मार डाला दोस्त, नाले में दबा दी लाश

Sat, 01 Aug 2015 09:49 PM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
murder in kullu himachal.

दोस्त के तीन लाख रुपये हड़पने के लालच में पहले तो उसका मर्डर कर दिया और बाद में शव को फोजल बुलंग नाले के किनारे दबा दिया गया। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले के पतलीकूहल के काथी गांव का है। भारी बारिश से नाले में आई बाढ़ के कारण शव बाहर आ गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की शिनाख्त काथी निवासी सिंघुराम के रूप में हुई। काथी निवासी सिंघुराम की पत्नी और उसके भाई आत्माराम ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को स्थानीय निवासी धर्मचंद ने सिंघुराम को बगीचा ठेके पर लेने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन

आरोपी धर्मचंद गिरफ्तार

murder in kullu himachal.

सिंघुराम सौदा करने के लिए अपने साथ तीन लाख रुपये भी नकद ले गया। उसके बाद वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। सिंघुराम का शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी धर्मचंद को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी संजय शर्मा ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ हो रही है। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed