{"_id":"60b3834b8ebc3e00b1557905","slug":"murder-in-industrial-area-baddi-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कर्मी ने सिर पर पत्थर मारकर की साथी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुरक्षा कर्मी ने सिर पर पत्थर मारकर की साथी की हत्या
Sun, 30 May 2021 08:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 May 2021 08:51 PM IST
सार
बद्दी के डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपी करतार सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बद्दी के समीप औद्योगिक क्षेत्र थाना में एक सुरक्षा कर्मी ने दूसरे के सिर पर पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात रविवार सुबह 7:30 बजे हुई। ड्यूटी बदलते समय किसी बात को लेकर दोनों में पहले बहस हुई फिर मारपीट हो गई। हत्या के चश्मदीद राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान शिव कुमार (40) सोहरवन गांव, डाकघर तमीरपुर, जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश (यूपी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शिव कुमार नेपचून कंपनी में बतौर सुरक्षा कर्मी कार्यरत था। शनिवार रात को वह नाइट ड्यूटी पर था। सुबह 7:00 बजे शिव का साथी रामशहर का चिल्ड निवासी करतार सिंह बतौर रिलीवर पहुंचा। आते ही करतार किसी बात को लेकर उलझ पड़ा। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मारपीट इतनी बढ़ गई कि करतार कंपनी गेट से शिव को पीटते-पीटते 20 मीटर दूर ले गया और वहां सड़क के किनारे उसे नाली में गिरा दिया।
विज्ञापन
उसके बाद वहां पर पड़े पत्थर से शिव के सिर पर कई वार कर दिए। इससे शिव की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने करतार सिंह को ऐसा करने से रोका लेकिन वह इतने गुस्से में था कि किसी की कोई बात नहीं सुनी। बाद में लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बद्दी के डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपी करतार सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन