फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder at solan himachal.

बेटियों के सामने मां की हत्या, बाप हत्यारा

Thu, 25 Dec 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 25 Dec 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
murder at solan himachal.

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की सन्नी साइड में संदिग्ध हालत में महिला की मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर पति पर कत्ल का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोप है कि पति ने नशे में धुत होकर दोनों बेटियों की मौजूदगी में पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। मां को जमीन पर बेहोश देखकर दोनों बेटियां घर से बाहर की ओर भाग गईं।
विज्ञापन


12 साल की बच्ची मासी के घर पहुंच गई लेकिन 16 साल की लड़की अभी लापता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कत्ल का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शराब के नशे में था चूर

murder at solan himachal.

पुलिस के मुताबिक कौशल्या देवी (39) अपनी दो बेटियों के साथ सन्नी साइड सोलन में रह रही थी। उसका पति हरेंद्र कुमार प्राइवेट नौकरी कर रहा है। मंगलवार रात को नशे में धुत होकर वह घर पहुंचा। इस दौरान दंपति में खूब लड़ाई झगड़ा हुआ और हाथापाई शुरू हो गई।

इस दौरान दोनों बेटियों ने बीच बचाव करना चाहा, लेकिन उनकी एक न चली। हालात बिगड़े और मां के बेहोश होते ही एक बच्ची रात करीब 12 बजे बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागी।

वहीं दूसरी लापता बताई जा रही है। सुबह पड़ोसियों और परिजनों ने महिला को सोलन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पहले पुलिस मामले में 174 की कार्रवाई के तहत छानबीन करती रही। बाद में परिजनों की शिकायत पर पूछताछ शुरू हुई तो मामला पुलिस के सामने खुला।

एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर 302 के तहत मुकदमा कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed