{"_id":"5e0df58a8ebc3e87a63415df","slug":"murder-accused-arrested-who-was-flee-from-nalagarh-court-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ कोर्ट परिसर से फरार आरोपी दो दिन बाद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नालागढ़ कोर्ट परिसर से फरार आरोपी दो दिन बाद गिरफ्तार
Thu, 02 Jan 2020 07:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त जिला सत्र एवं न्यायाधीश नालागढ़ की अदालत परिसर में बाथरूम का शीशा तोड़कर फरार हुए हत्या के आरोपी को दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट से भागने के बाद आरोपी कंबल ओढ़कर करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर बीबीएन क्षेत्र के हररायपुर स्थित भट्ठे पर पहुंच गया।
विज्ञापन
यहां आरोपी पहले काम करता था। यहां पहुंचने पर लोगों ने इसे पहचान लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बद्दी डीएसपी अंकित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने झाड़ियों में छिपे बैठे आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 14 जून, 2015 को बद्दी थाना पुलिस में गंगो मांझी उर्फ सुदामा पुत्र अवध निवासी गांव 116 खुरारी आंचल, तहसील भगवतीपुर भीड़ी जिला दरभंगा बिहार के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जो बाद में भादंसं 302 में तब्दील हुआ।
विज्ञापन
आरोपी को दो पुलिस कर्मी अदालत में पेश करने के लिए लाए थे। अदालत की तीसरी मंजिल पर पहुंचने के बाद आरोपी ने शौच का बहाना बनाया और शौचालय में जा घुसा। यहां खिड़की का शीशा तोड़कर कूद गया और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया था।