फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   motor vehicle inspector hit by speedy car in shimla

मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी फरार

Mon, 16 May 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 May 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
motor vehicle inspector hit by speedy car in shimla
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।

संजौली में तेज रफ्तार कार ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर और उनके दोस्त को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे और उनके दोस्त को भी काफी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


इसके बाद कार चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। घटना शनिवार रात करीब पौने दस बजे की बताई जा रही है। एमवीआई पर यह किसी ने जानबूझ कर हमला किया या फिर यह महज हादसा है इन दोनों पहलूओं पर पुलिस जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर थाना ढली में केस दर्ज कायम कर दिया गया है।
विज्ञापन


समीर दत्ता शिमला में एमवीआई के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को वह संजौली में मकान शिफ्ट कर रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे घर में सामान व्यवस्थित कर दोस्त के साथ रात का खाना पैक करवाने के लिए ढाबे में गए। इसके बाद दोनों वॉक करते हुए नवबहार रोड़ की तरफ चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह संजौली पार्किंग से कुछ कदम आगे निकले ही थे कि नवबहार की तरफ से तेज रफ्तार कार सीधे उनकी तरफ आई। उन्हें पहले लगा कि कार में बैठा व्यक्ति उनका परिचित होगा जो उन्हें देखकर पास आ रहा है। लेकिन गाड़ी की स्पीड नहीं रुकी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर लगा दी। अंधेरा होने की वजह से गाड़ी की हेडलाइट उनकी आंखों में लगी।

समीर सड़क से बाहर गिर गए। जब वह उठकर किसी तरह ऊपर आए तो वहां कुछ लोग खड़े थे उन्होंने कहा कि गाड़ी का नंबर वह पढ़ नहीं सके लेकिन इतना जरूर है कि कोई काले रंग की आल्टो कार थी। समीर और उनके दोस्त को आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। समीर को काफी चोटें आई हैं। कार चालक की तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की गाड़ी

पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की गाड़ी की फुटेज कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के जरिये आरोपी तक पहुंचेगी। पुलिस ने लोगों से अपील भी कि है कि जिस किसी को आरोपी के बारे में जानकारी हो, वह पुलिस को बता सकता है। उसका नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

कहीं जानबूझ कर तो नहीं दिया घटना को अंजाम

क्या यह महज एक हादसा है या फिर किसी शातिर ने जानबूझ कर एमवीआई को अपने निशाने पर लिया। क्योंकि जिस तरह से एमवीआई और उनके दोस्त पैरापिट के साथ चल रहे थे और सामने से कार आई और उन्हें टक्कर लगाकर मौके से फरार हो गई।

उससे कुछ संदेह होना लाजमी है क्योंकि अगर कोई नौसिखिया या नशे में चालक गाड़ी चला रहा होता तो गाड़ी पैरापिट से टकराती और वहीं रुक जाती लेकिन आरोपी टक्कर लगाने के बाद तेज गति से गाड़ी भगा ले गया। एमवीआई का काम ड्राइविंग लाइसेंस के लिए  टेस्ट ड्राइव का रहता है।


एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि हर पहलू पर मामले की जांच की जा रही है। एमवीआई का बयान ले लिया गया है। इसके बाद थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed