फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mother commits suicide after feeding poison to her children

मां ने पहले खुद और फिर 6 साल के मासूम बेटे को खिलाया जहर, मौत

Thu, 04 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना) Updated Thu, 04 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mother commits suicide after feeding poison to her children

एक महिला और उसके छह साल के मासूम बेटे की जहर खाने से मौत हो गई। महिला ने खुद जहर खाकर बेटे को भी खिला दिया। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव मवा कोहलां में बुधवार को एक महिला और उसके छह साल के मासूम बेटे की जहर खाने से मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला ने खुद जहर खाकर बेटे को भी खिला दिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 3 बजे मवा कोहलां की 35 वर्षीय महिला सपना पुत्री दविंद्र शारदा ने अपने 6 वर्षीय बेटे वैभव सहित जहरीला पदार्थ खाकर अपनी और अपने बच्चे की जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


जहर खाने के बाद बेटे वैभव और सपना की चीखें सुनकर परिजन उन्हें दौलतपुर चौक के एक निजी अस्पताल में लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया। लेकिन, गगरेट के समीप रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से तलाक के बाद रहती थी परेशान

Mother commits suicide after feeding poison to her children

बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से परेशान रहती थी और उसका अपने पति से तलाक भी हो गया था। वारदात की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने लाशों को कब्जे में ले लिया है और कल सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 328 के तहत मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। सपना की शादी अंबोटा गांव में हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से वर्ष 2012 में तलाक के बाद अपने पिता के पास मवा कोहलां में रह रही थी। मां

द्वारा खुद जहर खाने और अपने बेटे को भी जहर खिलाकर बेटे को भी जहर देकर मौत को गले लगाना कई सवाल छोड़ गया है। पुलिस को घटनास्थल से फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। लिहाजा, इस मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed