फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monal Hunt in Great Himalayan National Park, accused abscond

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में मोनाल का शिकार, आरोपी फरार

Sat, 04 Apr 2020 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भुंतर (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, भुंतर (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Monal Hunt in Great Himalayan National Park, accused abscond
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

कोरोना को लेकर कर्फ्यू की आड़ में हिमाचल के कुल्लू जिले में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में राज्य पक्षी रहे मोनाल का शिकार करने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने आरोपी के कब्जे से एक बंदूक, दो कारतूस और मोनाल की कलगी बरामद की, लेकिन आरोपी टीम को चकमा देकर पहाड़ी से कूदकर फरार हो गया। गौर हो कि हिमाचल में दुर्लभ प्रजाति में शामिल मोनाल के शिकार पर प्रतिबंध है। लोग चोरी-छिपे इसका शिकार करते हैं। इसकी कलगी को टोपी पर लगाया जाता था, जिस पर अब रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि सैंज घाटी के वन्य प्राणी परिक्षेत्र सैंज वन खंड मरौड़ के शाक्टी में वन विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर को गश्त पर थी। वन रक्षक कविंद कुमार, विनय तथा खेम राज जब काली कंडा जंगल पहुंचे तो आरोपी तीर्थ राम पुत्र लाल चंद निवासी शाक्टी मझाण को तलाशी के लिए रोका। उसके कब्जे से एक बंदूक, दो कारतूस और एक मोनाल की कलगी बरामद की। जब वन विभाग की टीम आरोपी को लेकर शाक्टी की तरफ आ रही थी तो आरोपी पहाड़ी से छलांग लगाकर फरार हो गया। उसकी धरपकड़ की कोशिश की लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। वन्य प्राणी परिक्षेत्र डीएफओ सुमित भारद्वाज ने बताया कि भुंतर पुलिस थाने में वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज करवाया दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed