फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   molestation case at chamba.

बेशर्म मकान मालिक, युवती से करने लगा जबरदस्ती

Tue, 28 Apr 2015 11:00 PM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
molestation case at chamba.

'मैं क्वार्टर में अकेली थी तभी अचानक मकान मालिक कमरे में आ गया। वह एकदम से मेरे पास आया और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा।' मामला हिमाचल के चंबा जिले का है। शहर के साथ लगते सुल्तानपुर वार्ड में रहने वाली एक युवती ने अपने मकान मालिक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चंबा थाना में मामला दर्ज करवाते हुए पीड़ित लड़की ने बताया कि जब दोहपर के समय अपने क्वार्टर में अकेली थी। तो उसका मकान मालिक मदन लाल निवासी मोहल्ला सुल्तानपुर उसके कमरे में आ धमका।

विज्ञापन

'किसी तरह चंगुल से निकलकर खुद को बचाया'

molestation case at chamba.

जिसके बाद वह बदनीयत होकर उसके पास आने की कोशिश करने लगा। इसका जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। युवती ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर खुद को बचाया। जिसके तुरंत बाद उसने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी।

जिनकी राय पर उसने पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज करवाया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी चंबा डीके चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 452 व 354 के मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed