फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   molestation case against school teacher at solan.

अकेला पाकर टीचर ने की छात्रा से छेड़खानी

Sat, 13 Sep 2014 09:26 AM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
molestation case against school teacher at solan.

वह क्लास में अकेली थी कि टीचर ने उसका हाथ पकड़ लिया। यह पहला मौका नहीं था जब इस टीचर ने ऐसी हरकत की। इससे पहले भी यह छात्रा को परेशान कर चुका था। मगर इस बार यह छेड़छाड़ पर उतर आया।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला सोलन के रामशहर का है। यहां एक स्कूल में जमा दो कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने स्कूल के प्रवक्ता पर छेड़छाड़ और अश्लील फब्तियां कसने के संगीन आरोप जड़े हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भी पीड़ित छात्रा का पिता प्रवक्ता के व्यवहार को लेकर एसएमसी को शिकायत कर चुका है। बाकयदा प्रवक्ता ने माफी भी मांगी है। लेकिन उसके बाद भी प्रवक्ता नहीं मान रहा और आए दिन छेड़खानी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लास में पकड़ लिया हाथ

molestation case against school teacher at solan.

पुलिस में दी शिकायत में छात्रा ने कहा कि वह जमा दो में पढ़ती है। स्कूल का प्रवक्ता उस पर बूरी नीयत रखता है। एक दिन प्रवक्ता ने उसके अकेला पा कर उसका हाथ पकड़ लिया।

जिस पर छात्रा ने कहा कि उसका हाथ छोड़ दो अन्यथा वह चिल्लाएगी तथा किसी तरह अपना हाथ छुड़ा कर वह बाहर गई। उसने यह बात अपने घर पर नहीं बताई। उसके बाद उसी प्रवक्ता ने उसकी कोहनी पर उसकी सहेली के सामने डंडा मारा।

उसने यह बात अपने पिता को घर पर बताई। जिस पर उसके पिता ने स्कूल आकर स्कूल प्रबंधन कमेटी के समाने यह बात रखी। जिस पर प्रवक्ता ने लिखित रूप में माफी मांगी। पुलिस के मुताबिक इस घटना के दो दिन के बाद प्रवक्ता ने उसका हाथ पकड़ कर पूरी क्लास के आगे ऊपर नीचे किया।

रोजाना करता है परेशान

molestation case against school teacher at solan.

यह बात उसने अपनी छोटी बहन को बताई। यही नहीं आरोप है कि प्रवक्ता किसी किताब मांगने तथा कभी अन्य कार्य से उसे अपने पास बुलाता है। वहीं एक लड़के के साथ उसका नाम जोड़ कर पूरी कक्षा के सामने उसके चरित्र पर अंगुली उठाई।

प्रवक्ता का कमरा उसके घर के पास ही है। वह घर में जब बाहर निकलती तो प्रवक्ता उसे देख कर गीत गाते हुए फब्तियां कसता है। उसने पुलिस को बताया की प्रवक्ता उस पर गलत नीयत रखता है। इस मामले की जांच एसआई राजू स्वयं कर रहे है।

एसपी जी शिवा ने बताया कि पुलिस ने 354 ए व 354 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed