फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   modeling casting couch and rape scandal in shimla

'पोर्टफोलियो के लिए सन्नी ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबध बनाए'

Sat, 20 Jun 2015 09:29 PM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
modeling casting couch and rape scandal in shimla

छेड़खानी के बाद रेप केस में गिरफ्तार आरोपी सन्नी वर्मा को शनिवार को फिर स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने अदालत से रिमांड लेने की अपील में कहा कि आरोपी के साथ ऐसी वारदात को अंजाम देने में इसके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, यह पूछताछ करना जरूरी है।

विज्ञापन


इसलिए आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर दिया जाए। अदालत ने पुलिस की अपील स्वीकार करते हुए आरोपी सन्नी वर्मा को 24 जून तक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे एक युवती ने फेसबुक के जरिये फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी और सन्नी वर्मा के बारे में बताया और सन्नी को फोन नंबर दिया।

विज्ञापन

'मेरे पास नहीं थे 18 हजार, उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए'

modeling casting couch and rape scandal in shimla

सन्नी वर्मा से भी मेरी चैटिंग हुई, सन्नी ने फोन करने को कहा। चैटिंग के दौरान पोर्ट फोलियो व प्रमोशन के बारे में बताया। मैंने अपना पोर्ट फोलियो सन्नी वर्मा के जरिये बनवाया। पोर्ट फोलियो बनाने के बाद सन्नी वर्मा ने धमकाया कि या तो मुझे 18 हजार रुपये दो या मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि सन्नी वर्मा की यह धमकी सुनकर वह डर गई। उसके मां-बाप के पास इतने पैसे नहीं थे।

पीड़ित लड़की ने बताया कि मजबूरी का फायदा उठाकर सन्नी वर्मा ने 18 मई 2015 को टुटू के नजदीक एक गेस्ट हाउस/होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लोक लाज के कारण आज तक किसी को भी यह बात नहीं बताई और न ही पुलिस में इसकी रिपोर्ट की।

रिपन अस्पताल में हुआ पीड़ित का मेडिकल

modeling casting couch and rape scandal in shimla

पीड़ित ने बताया कि 17 जून को उसे पता चला कि सन्नी वर्मा के खिलाफ महिला पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर किसी लड़की ने दर्ज करवाई है। इसके बाद हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई घटना बताई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की का रिपन अस्पताल में मेडिकल करवाया है। लड़की की शिनाख्त पर घटनास्थल का भी पुलिस ने नरीक्षण किया है।

सन्नी वर्मा नहीं खोल रहा जुबान-
पुलिस ने अदालत में बताया है कि सन्नी वर्मा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। कोई भी जवाब संतोषजनक नहीं है। आरोपी का मेडिकल टेस्ट करवाकर रिपोर्ट ली जानी है। घटनास्थल की भी निशानदेही की जानी है। जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है। आरोपी के हवाले से पीड़िता को भेजे गए मैसेज और ई मेल के संदर्भ में भी पूछताछ की जानी है। आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रानिक साधनों की रिकवरी भी की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed