{"_id":"b55855821af3a8fc6a61d91c89716358","slug":"mobile-theft-at-sanjauli-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की बगल से लाखों के मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की बगल से लाखों के मोबाइल चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 27 Oct 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के संजौली बाजार में एक दुकान से चोर करीब पौने तीन लाख कीमत के 34 मोबाइल चोरी कर ले गए। वारदात पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर ही अंजाम दी गई। चोरों ने दुकान का ताला नहीं तोड़ा बल्कि ताले को चाबी से खोलकर आराम से दाखिल हुए।
विज्ञापन
चोरी का पता अगले दिन तब चला जब पड़ोसी ने दुकान को खुला पाया। इस बात की जानकारी दुकान संचालक को दी गई। पुलिस को दी शिकायत में अनिक गुप्ता ने कहा कि संजौली में वह दुकान करता है।
विज्ञापन
25 अक्तूबर को उसने अच्छे से दुकान बंद की और कांगड़ा चला गया। 26 अक्तूबर को उसके दोस्त अरुण सूद ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले खुले हैं। इस पर उसने कहा कि नए ताले लगाकर दुकान बंद कर दें।
विज्ञापन
जब वह कांगड़ा से लौटकर आया तो जांचने पर पाया कि चोर मोबाइल चुरा ले गए हैं। इस संदर्भ में थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।