{"_id":"02ca3a4a1f5f34f4574ec18c61a4e3e7","slug":"missing-college-student-found-dead-in-water-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक में तैरता मिला लापता कॉलेज छात्र का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंक में तैरता मिला लापता कॉलेज छात्र का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 15 Sep 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के सपरून में पानी के टैंक में 22 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक शनिवार शाम पांच बजे से घर से लापता था। लापता होने पर परिजनों ने पड़ोस, रिश्तेदारों में सारी जगह युवक का पता किया।
विज्ञापन
युवक की सूचना न मिलने पर उनकी पुलिस में शिकायत दी। रात भर युवक को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उसका फोन स्विच ऑफ रहा। रविवार सुबह पुलिस की सर्च टीम को युवक के घर से समीप बने पानी के टैंक के पास उसका मोबाइल गिरा हुआ मिला।
विज्ञापन
मोबाइल के आधार पर पुलिस ने टैंक में देखा तो युवक का शव उसमें तैर रहा था। मृतक युवक की पहचान अतुल कुमार (22) निवासी नजदीक बीएसएनएल भवन सोलन के रूप में हुई है। यह सोलन डिग्री कॉलेज में द्वितीय वर्ष में पढ़ता था।
विज्ञापन
मृतक के पिता चंबाघाट राशन के डिपो संचालक हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोलन अनिल धोल्टा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना से आवश्यक तथ्यों को जुटाया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक छानबीन में मामला अचानक युवक के टैंक में गिरने का लग रहा है।
पुलिस 174 में कार्रवाई डालकर मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।