{"_id":"58fa1b4d4f1c1bff568b4a51","slug":"miscreants-looted-1-lakh-rupee-cash-from-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े ऑडी कार का शीशा तोड़ उड़ाई एक लाख की नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े ऑडी कार का शीशा तोड़ उड़ाई एक लाख की नकदी
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल
Updated Sat, 22 Apr 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल क्षेत्र के रेलवे रोड पर दो बाइक सवार लुटेरों ने एक ऑडी का शीशा तोड़ एक लाख रुपये उड़ा लिए। दिनदहाड़े हुई लूटपाट की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के नामी डॉ. केके सिंह की कार का चालक पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से एक लाख रुपये की नकद निकलवा कर ऑडी में रेलवे रोड स्थित एक बैंक पहुंचा।
विज्ञापन
बैंक से निकलवाए गए एक लाख रुपये गाड़ी की पिछली सीट पर ही छोड़ गया और जब उसने बाहर आकर देखा तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और एक लाख गायब थे। हैरान करने वाली बात यह भी रही कि बैंक के बाहर न तो सीसीटीवी कैमरा लगा था और न ही सुरक्षा कर्मी बैंक के गेट पर मौजूद था।
विज्ञापन
जबकि, बाजार में कार से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त घटना कैद हो गई। उधर, नंगल के थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने डॉ. केके सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।