{"_id":"57ebdc604f1c1ba874573ba3","slug":"minor-girl-raped-by-truck-driver-in-rampur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर ने नाबालिग से किया दुराचार, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ड्राइवर ने नाबालिग से किया दुराचार, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर थाना के तहत नोगली क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजेश कुमार उर्फ काकू पुत्र रोशन लाल निवासी जिला बिलासपुर के खिलाफ एक नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने चालक के खिलाफ पोकसो एक्ट सेक्शन 12 के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग का मेडिकल करवा लिया गया है। चालक को मंगलवार को ही पुलिस ने नोगली में गिरफ्तार किया। रामपुर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने की है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
शिमला। शिमला में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित की उम्र करीब बारह साल है। यह नेपाली मूल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है यह भी नेपाली मूल का है। इसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है और यह चार
विज्ञापन
बच्चों का बाप है। आरोपी लड़की के पड़ोस में ही रहता था। शिकायत के आधार पर महिला थाना न्यू शिमला में मुकदमा दर्ज कर आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है। इस बात की पुष्टि एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने की है।