{"_id":"5dedebd18ebc3e1b9675421e","slug":"minor-boy-arrested-in-theft-case-71-thousand-cash-recovered-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में चोरी, 71 हजार और आठ स्मार्टफोन सहित नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान में चोरी, 71 हजार और आठ स्मार्टफोन सहित नाबालिग गिरफ्तार
Mon, 09 Dec 2019 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर रामशिला के शांगरी बाग में एक मोबाइल की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 13 साल के नाबालिग को रविवार रात दो बजे पकड़ा है। आरोपी के पास पुलिस ने 71 हजार रुपये का कैश, आठ स्मार्टफोन, आठ सिम कार्ड, मेमरी कार्ड, डोंगल, बैटरी चार्जर और दो डाटा केबल बरामद की है।
विज्ञापन
नाबालिग आरोपी ने दुकान की पिछली तरफ वेंटिलेटर के रास्ते अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन यह पुलिस के शिकंजे से नहीं बच पाया। रामशिला में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात पुलिस की टीम रामशिला में गश्त पर निकली थी।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को देखा, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। पुलिस ने इससे आधी रात को यहां पर होने का कारण पूछा तो यह सही जवाब नहीं दे पाया। छानबीन के दौरान जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने 71,880 रुपये नकद, आठ स्मार्टफोन, मेमरी कार्ड, आठ सिम कार्ड, एक डोंगल, एक बैटरी चार्जर, दो डाटा केबल बरामद की।
विज्ञापन
जो इसने रामशिला के एक मोबाइल की दुकान से चोरी किए थे। रामशिला में सोमवार सुबह जैैसे ही चोरी की वारदात का पता स्थानीय दुकानदारों को लगा तो यहां पर हड़कंप मच गया। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक रामशिला में शाम होते ही नशेड़ी इकट्ठा होना शुरू हो जाते हैं।
उन्होंने पुलिस से रामशिला में गश्त बढ़ाने की मांग की है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आरोपी की उम्र महज 13 साल है। आरोपी के पास चोरी का सारा सामान रिकवर कर लिया गया है। उसने चोरी क्यों की इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।