फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minister Sudhir Sharma Two Fake account on Facebook.

फेसबुक पर बना दिए सुधीर शर्मा के दो फर्जी अकाउंट, मंत्री परेशान

Fri, 03 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 03 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Minister Sudhir Sharma Two Fake account on Facebook.

हिमाचल के शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के दो और फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए गए हैं। शिमला के साइबर क्राइम थाने में फेसबुक अकाउंट हैक होने की एफआईआर दर्ज करवाने के बावजूद हैकर उनका पीछा नहीं छोड़ रहे।

विज्ञापन


मंत्री के फर्जी फेसबुक अकाउंटों से दुष्प्रचार किया जा रहा है। मंत्री ने वीरवार को लिखित में पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम से इसकी शिकायत की है। मंत्री के वकील की ओर से फेसबुक को भी कानूनी नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन


मंत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें लग रहा है कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो चुका है और इससे कई फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। ये पोस्ट उनकी टाइम लाइन में भी आ रहे हैं। मंत्री ने लिखा है कि इस बारे में उन्होंने पहले भी दो बार ईमेल के साइबर सेल को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके मेरे नाम से दो फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए गए हैं। मंत्री ने साइबर सेल से आग्रह किया है कि इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। उधर, साइबर सेल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फेसबुक और दूसरी एजेंसियों से भी इस बारे में डाटा मांगा गया है।


आने वाले दिनों में आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। बता दें कि इससे पहले भी सोशल मीडिया में धर्मशाला कॉलेज में फर्जी रेप का मामला खूब छाया था, जिससे धर्मशाला को बदनाम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed