खनन से रोका तो अफसरों को कुचला!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की तरह हिमाचल प्रदेश में भी खनन माफिया बेखौफ होकर उल्टा अधिकारियों पर जानलेवा हमले कर रहा है। मामला सिरमौर जिला के रेणुका वन मंडल का है।
जहां वन अधिकारी अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंचे तो उन्हें ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया। ऐसे में वन अधिकारियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
वन अधिकारियों ने फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से अवैध रूप निकाला गया चूना पत्थर सहित दो ट्रक और दो चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुचलने की कोशिश करने वाला चालक ट्रक को भगाने में फरार हो गया।
नाका लगाकर रोकना चाहा तो कुचलने की कोशिश
मामला रविवार देर रात करीब 12 बजे का है जब वन मंडल रेणुका की कफोटा रेंज में अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही देर रात वन विभाग की टीम मानल नामक स्थान पर नाका लगा दिया।
टीम में ब्लॉक ऑफिसर तुलसी राम, सूरत सिंह, वन कर्मचारी कुंदन सिंह, इंद्र सिंह एवं सुनील कुमार थे। वन अधिकारियों के अनुसार जैसे की कफोटा की तरफ से अवैध चूना पत्थर लेकर तीन ट्रक आए तो उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की।
मगर इसी दौरान एक ट्रक चालक ने अधिकारियों पर ही ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। ऐसे में अफसरों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद मामले की सुचना पुलिस को दी गई। राजबन पुलिस मौके पर पहुंची और दो ट्रकों से बड़ी मात्रा में चूना पत्थर और दो चालक गिरफ्तार किए गए जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।
माफिया के सुराग लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने ट्रक नंबर एचपी-17ए-8236 व एचपी-17-6138 को कब्जे में ले लिया। जबकि तीसरा ट्रक संख्या एचपी-17-7457 को लेकर चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इसी ट्रक ने टीम को कुचलने का प्रयास किया है। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि अवैध खनन किसके इशारों पर हो रहा था। वन मंडल रेणुका के डीएफओ अभिलाष दामोदरन ने मामले की पुष्टि की है। गाैर हो कि इससे पूर्व भी क्षेत्र में अवैध खनन के कई मामले सामने आ चुुके हैं।
मगर पहली बार माफिया ने वन अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश की है। राजबन पुलिस चौकी के एएसआई मेहर चंद ने कहा कि वन कर्मियों की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दो ट्रक कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आईएएएस युनूस पर हुआ था हमला
इसके बाद प्रदेश सरकार ने माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। मगर फिर से प्रदेश में माफिया बेखौफ होता नजर आ रहा है। अब देखना यह है कि प्रदेश सरकार पूरे मामलें में संज्ञान लेती है या नहीं।